राष्ट्रीय

नेपाल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, लुंबिनी में माया देवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

PM Modi leaves for Nepal

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल जाएंगे। मोदी भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दौरा करेंगे। मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है। बताया जा रहा है कि पीएम सुबह 10 बजे नेपाल पहुंचेंगे और शाम को वापस आ जाएंगे।

बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखेंगे
पीएम मोदी बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे। मोदी लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नेपाल सरकार के तत्वावधान में लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल रहेंगे।

कुशीनगर रवाना हुए पीएम
पीएम लुंबिनी से पहले यूपी के कुशीनगर में रुकेंगे। पीएम दिल्ली एयरपोर्ट से कुशीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। थोड़ी देर में उनका विमान कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। कुशीनगर में वायुसेना के हेलीकाप्टर के जरिए मोदी लुंबिनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

पीएम देउबा ने लिया तैयारियों का जायजा
पीएम मोदी के दौरे को लेकर नेपाल सरकार सतर्क है कार्यक्रम को देखते हुए यहां के सभी मंदिरों को एसपीजी व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने कब्जे में ले लिया है। बीती शाम नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने मंत्रियों के साथ लुंबिनी पहुंचे। पीएम देउबा ने तैयारियों का जायजा लिया। पीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने पीएम के दौरे की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट भी दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram