राज्य

प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय बजट को बताया दिशाहीन, पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा के लगाए आरोप

SG

शिमला। केंद्र के बजट को लेकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रतिभा सिंह ने बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ने तो देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और न ही विकास दर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन बजट है, जिससे देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने इसे जनविरोधी करार देते हुए कहा कि आज के महंगाई के दौर में कर्मचारियों को लुभाने का असफल प्रयास किया गया है। कर्मचारियों को सात लाख तक की कर छूट को बढ़ाकर कम से कम 12 लाख किया जाना चाहिए था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया किया कि बजट में पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा की गई है। कृषि और बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा, “बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है, जो अत्यंत दुखद है। इस बजट ने एक बार फिर प्रदेश की जनता को निराश किया है।”

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram