राजनीतिराज्य

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाया सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा – “सिर्फ झूठ के सहारे चल रही है केंद्र सरकार’

SG

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होने एक बार फिर पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है। वे दावा करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं। केवल ये झूठ के पुलिंदा से ये (मोदी) राज कर रहे हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं ये देश सबका है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर फैसला नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती। यह समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें। कभी आपने देखा कोई प्रधानमंत्री किसी फिल्म का प्रचार करने गया हो।

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने पर उठाया सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटी है तब से फायदा किसका हुआ। ये कहते थे आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा लेकिन जब से धारा 370 हटी है आतंकवाद बढ़ा है। रोज कुछ न कुछ घटना हो रही है। पहले आतंकवाद घाटी तक सीमित था। अब धीरे-धीरे राजौरी, पुंज और डोडा तक आ रहा है। हुकूमत यहां का फैसला नहीं करना चाहती।

दिग्विजय सिंह ने कहा पुलवामा हमले की जानकारी पीएम मोदी ने देश के सामने और संसद के सामने नहीं रखी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram