राजनीतिराज्य

ये डर अच्छा है, शिवसैनिकों से घबराती है गद्दार सरकार, शिवसैनिकों में दिखा उत्साह का तूफान, जय भवानी.. जय शिवाजी..’ से गूंजा जांबोरी मैदान!

SG

मुंबई
वर्ली के जांबोरी मैदान में आयोजित ‘संकल्प’ सभा में शिवसेना नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने ‘मिंधे’ सरकार पर जमकर तोप दागी। उन्होंने कहा कि सामान्य शिवसैनिकों से ये गद्दार सरकार घबराती है। गद्दारों के मन में भय है, इसलिए वो एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। ये डर अच्छा है, ऐसा तंज आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर कसा। जांबोरी मैदान में खचाखच भरी भीड़ को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना जनता के दिल में है। वे इसे बदल नहीं सकते हैं। मुंबई मतलब शिवसेना और शिवसेना मतलब मुंबई है।

दिल्ली के सामने नतमस्तक करने की साजिश
मुंबई को दिल्ली के सामने नतमस्तक करने की गद्दारों की कोशिश है। आज मुझे किसी ने बताया कि हमारे बैनर यहां से पुलिस के साथ मनपा ने हटा दिया। यह उनमें डर है। हमारे कार्यों का वे क्रेडिट लेने में जुटे हैं। उन्हें वर्ली में कितने भी कटआउट और बैनर लगाने दो, हमें ऐसा नहीं करना है। यह हमारी संस्कृति नहीं है। हर जगह शिवसेना ने काम किया है।
भीड़ असली शिवसैनिकों की है। उन्होंने कहा कि सामान्य शिवसैनिकों से ये गद्दार सरकार घबराती है। गद्दारों के मन में भय है, इसलिए वो एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ये डर अच्छा है, ऐसा तंज भी आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर कसा।

मनपा को मुनाफे में लाया
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुनाफे वाली देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका को फिलहाल कुछ लोग बेचने निकले हैं, लेकिन शिवसेना यह होने नहीं देगी। शिवसेना ने मुंबई के लिए बहुत कुछ किया है। वर्ष १९९७ में जब मनपा में शिवसेना की सत्ता आई थी, तब ६०० करोड़ रुपए के नुकसान में मनपा थी। लेकिन अब वही मनपा को पिछले २५ वर्षों में शिवसेना ने लगभग ९० हजार करोड़ रुपए के मुनाफे में लाया है। मनपा के माध्यम से मुंबईकरों के जीवन को आसान बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को शिवसेना ने लागू किया है।

शिवसेना ने मुंबई का विकास किया है
आदित्य ठाकरे ने अपने भाषण के दौरान शिवसेना की मनपा में सत्ता रहते हुए किए गए बेहतर कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि हमने टैक्स छूट, बेस्ट ट्रैवल, हेल्थ केयर, एजुकेशनल पैâसिलिटीज के बारे में जबरदस्त काम किया है। मुंबईकरों के लिए तमाम बेहतरीन सेवाएं देने का प्रयास किया गया। बिना किसी टोल टैक्स के कोस्टल रोड परियोजना बनाने का काम हमने शुरू किया है। इस परियोजना के तहत देश की पहली समंदर के नीचे से सुरंग बनाई जा रही है। गोरेगांव -मुलुंड लिंक रोड का काम शुरू है। मात्र २० मिनट में गोरेगांव से मुलुंड लोग पहुंच सकेंगे। डिसेलिनेशन प्रोजेक्ट हो या फिर एसटीपी प्लांट का प्रोजेक्ट हो, शिवसेना ने मुंबईकरों के लिए बढ़-चढ़कर काम किया है। अन्य कार्यों की भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram