अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, तनाव कम करने और शांति का किया आह्वान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान इज़रायल संघर्ष में अमरीका के हमले के बाद रविवार की दोपहर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से टेलीफोन पर बात की और संघर्ष के बढ़ने पर चिंता जताने के साथ ही सभी पक्षों से संवाद एवं कूटनीति से समाधान खोजे जाने पर बल दिया । पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा, “ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से बात की। हमने वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल की वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की।” प्रधानमंत्री ने कहा, “क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को शीघ्र बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने, संवाद एवं कूटनीति के हमारे आह्वान को दोहराया।”

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram