अंतरराष्ट्रीय

POK फिर से होगा जम्मू-कश्मीर का हिस्सा, CM योगी ने कहा- “पाक अधिकृत कश्मीर कह रहा… हमें भी इस चुनाव में भाग लेना है”

 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी गुरुवार को चुनाव को लेकर प्रचार करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे। योगी ने रामगढ़ की रैली में कहा कि, जो लोग दुनिया में भारत के बारे में कुप्रचार करते थे, उसका जवाब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव देगा। वोटर्स भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं, यह दिखाता है कि यहां की जनता ने परिवारवादी और विभाजनकारी राजनीति को तिलांजलि दे दी है।

जम्मू-कश्मीर की जनता लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं। विकास की मुख्य धारा से लोग जुड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) फिर से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होगा।

 

 

पाकिस्तानी खुद लोकतंत्र को बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। वहां 1 किलो आटे के लाले पड़ रहे हैं और यहां भारत में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है। भारत की जनता को 5 लाख बीमा मिल रहा है और 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है।

 

 

योगी ने कहा कि, भिखमंगा पाकिस्तान अपने आप को ही संभाल नहीं पा रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान से अलग होने के लिए आवाज उठा रहा है। POK कह रहा है कि हमें भी जम्मू-कश्मीर के चुनाव में भाग लेने का अधिकार चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram