राज्यवायरल न्यूज़

चुनावी वादे फ्री सिलेंडर को एक Event की तरह बटवाएगी सरकार:dhami

भाजपा का चुनावी वादा, महिलाओं को मुफ्त LPG सिलेंडर बांटने को बना प्लान, जानिए कैसे होंगे वितरीतभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि गरीब महिलाओं को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देने भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। राज्य सरकार के फैसले के तत्काल बाद इसे अमल में लाया जाएगाभाजपा का चुनावी वादा, महिलाओं को मुफ्त LPG सिलेंडर बांटने को बना प्लान, जानिए कैसे होंगे वितरीतभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि गरीब महिलाओं को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देने भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। राज्य सरकार के फैसले के तत्काल बाद इसे अमल में लाया जाएगा।संतोष ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक में कहा कि दृष्टि पत्र के वादों को भाजपा प्राथमिकता से चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।सरकार जब भी मुफ्त गैस सिलेंडर देने पर फैसला करेगी। इसके बाद हर जिले में कार्यकर्ता ये सिलेंडर ऐसे गरीब महिलाओं के घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए उसके जड़, तना और अंकुर का होना जरूरी है। जिसमें ये तीनों हो, वह संगठन ही आगे बढ़ सकता है।भाजपा इसी दिशा पर गंभीरता से काम कर रही है। संगठन में अनुभव के साथ ही युवा चेहरों को भी तरजीह दी जा रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से सरकार गठन के बाद की जनता की राय भी पूछीं। विधान सभा चुनाव प्रबंधन के विभिन्न विभागों की बैठक में संतोष ने पदाधिकारियों के अनुभव और उस दौरान आई समस्याओं की जानकारी लीकहा कि चुनाव प्रबंधन टीम के बूते भाजपा ने उत्तराखंड में मिथक तोड़ा है। अब हिमाचल प्रदेश का चुनाव भी पार्टी के लिए आसान हो गया है, क्योंकि अभी तक वहां भी अदला-बदली कर सरकारें बनती रहीं। उन्होंने चुनाव प्रबंधन में लगे सभी पदाधिकारियों को बधाइयां भी दी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram