राज्य

अखिलेश यादव पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कसा तंज, आजमगढ़ की जनता को फिर ठगने की तैयारी

https://noidaviews.com/archives/15347

प्रयागराज। प्रयागराज में शहर दक्षिणी से विधायक चुने गए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उनके आजमगढ़ दौरे पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है कि ‘अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं’। पहले वहां के लोगों से वोट लेकर ठगा फिर बीच कार्यकाल में त्यागपत्र देकर जनादेश को धोखा दिया।
नंदी ने इस ट्वीट में लिखा है कि पूरे कार्यकाल के दौरान आजमगढ़ में सपा के जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई, शोक प्रकट करने उनके घर जाना तो दूर, संवेदना के दो शब्द भी नहीं कहे। अब जब उपचुनाव सामने है तो शोक संवेदना और शादी विवाह के बहाने शामिल होने पहुंच रहे हैं। आजमगढ़ की सम्मानित जनता इस मौकापरस्ती को देख और समझ रही है। मंत्री नंदी ने यह भी लिखा है कि आजमगढ़ की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही और अब दोबारा आपको मौका देने वाली नहीं है।
प्रयागराज : चेतना से संस्कृति का स्वरूप निर्धारण होता है। भारतीय संस्कृति में चेतना के मूल्य को खोजने की प्रवृत्ति है। आत्म चेतना मनुष्य को निरंतर गतिशील बनाए रखती है। चेतना की अभिव्यक्ति ही गतिशीलता प्रदान करती है। उक्त बातें रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. एके सिन्हा ने कही। वे बुधवार को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति की मूल चेतना विषय पर व्याख्यान को बतौर मुख्यवक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य पशुओं से इसलिए श्रेष्ठ है क्योंकि उसमें आत्म चेतना होती है। आत्म चेतना मनुष्य को श्रेष्ठता प्रदान करती हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधन अध्ययन विद्या शाखा के निदेशक प्रो. ओमजी गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्वबंधुत्व की भावना से ओतप्रोत है। आज जहां पूरा विश्व बहुत सीमित हो गया है, वहीं पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने की भारतीय संस्कृति की परिकल्पना साकार हो रही है। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत समाज विज्ञान विद्या शाखा के प्रभारी प्रोफेसर एस कुमार ने किया। संचालन डा. सुनील कुमार व आभार ज्ञापन डा. त्रिविक्रम तिवारी ने किया। डा. संजय सिंह, डा. आनंदानंद त्रिपाठी, डा. दीपशिखा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram