खेल

अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मांगा समर्थन, कहा नई शुरुआत करने जा रहा हूं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों में शुमार मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक खास संदेश जारी करने के साथ उन्होंने अपने फैंस से समर्थन मांगा और कहा कि वह आज एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अब यह शुरुआत क्या है इसका खुलासा तो उन्होंने नहीं किया लेकिन कयास उनके राजनीति में आने के लगाए जा रहे हैं।
गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा, “साल 1992 में मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी 2022 मेरे क्रिकेट करियर के 30 साल पूरे होने का साल है। तब से अब तक क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। सबसे अहम कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिलाया है। मैं हर एक समर्थक का आज शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने भी मेरी इस यात्रा में भागीदारी दी और मुझे वहां पहुंचाया जहां आज हूं। आज मैं एक ऐसी चीज को शुरू करने की योजना बना रहा हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि काफी सारे लोगों को फायदा पहुंचेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे जीवन के इस नए अध्याय में आपका साथ मिलेगा।”

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram