राज्यवायरल न्यूज़

सीएम योगी का मंकी पॉक्स को लेकर बड़ा आदेश,यूपी में लक्षण और इलाज के लिए एडवाइजरी जारी*

 

प्रशांत बक्शी/ लखनऊ

*सीएम योगी का मंकी पॉक्स को लेकर बड़ा आदेश,यूपी में लक्षण और इलाज के लिए एडवाइजरी जारी*

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क‌ई देशों में मंकी पाॅक्स के बढ़ते हुए संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने का दिशा-निर्देश जारी किया हैं।यूपी में मंकी पाॅक्स संक्रमण का अभी कोई भी मरीज नहीं है,लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए इस संक्रमण का मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।यूपी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड बनाने के भी निर्देश जारी किया गया हैं, ताकि मरीज मिलने पर फौरन भर्ती कर इलाज किया जा सके।

 

सीएम योगी ने आला अधिकारियों को मंकी पॉक्स के लक्षण, उपचार आदि के बारे में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को जागरूक करने के आदेश दिया हैं। उन्‍होंने कहा कि संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के रक्त आदि की जांच कराएं।भले ही अभी मंकी पॉक्स को लेकर कोई केस सामने नहीं आया हो, पर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में पूरी सतर्कता बरत रही है साथ ही विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*लक्षण व इलाज के लिए एडवाइजरी भी हुई जारी*

 

कोरोना संक्रमण के बाद देश भर में तेजी से फैल रहे मंकी और चिकन पॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लक्षण एवं इलाज के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। शासकी की पर सहित निजी अस्पतालों में इलाज के लिए संदिग्ध मरीजों के सैंपल पुणे स्थित लैब भेजे जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram