मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर का एक्शन मोड देख रह जाएंगे दंग, बेइमान साइंटिस्ट और ईमानदार बेटे की है कहानी

नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर काफी समय से अपनी आगामी फिल्म ओम: द बैटल विदइन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। वहीं, आज फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें आदित्य सोल्जर बन देश के लिए लड़ते हुए दिख रहे हैं।
ट्रेलर की शुरूआत एक परिवार से शुर होती है। जो अपने बच्चों को लेकर परेशान दिखता हैं। इसके बाद ट्रेलर में जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है और वे एक साइंटिस्ट के रोल में नजर आते हैं। जिनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर कमांडर सोल्जर ओम कपूर के किरदार में हैं। जिनकी याददाश्त चली जाती है। जिसके बाद वे अपना आज भूलकर सिर्फ बचपन की बातें याद रखते हैं और इसी के साथ उन्हें अपने पिता याद आ जाते हैं, जो कि जैकी श्रॉफ हैं। जैसे ही ये बात उनके आधिकारियों को पता चलती है वे उन्हें बेइमान साइंटिस्ट का बेटा कहकर बुलाने लगते हैं।
सबकुछ भूल चुके ओम कपूर के कंधे पर एक अहम मिशन की जिम्मेदारी है। अब वे इस मिशन को कैसे पूरा करते और उनके पिता से जुड़े क्या राज हैं, फिल्म इसी के ईर्द- गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर में मिशन के दौरान होने वाला काफी सारा एक्शन भी दिखाया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram