राज्यवायरल न्यूज़

जुमे की नमाज पर सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश, बोले- मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजाम

 

प्रशांत बक्शी / लखनऊ

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे योगी गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला (सम्मेलन) की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कानपुर बवाल के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा सख्त की जाए। किसी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

 

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे योगी गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला (सम्मेलन) की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एडीजी अखिल कुमार ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर बनाई गई कार्य योजना से सीएम को अवगत कराया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram