राज्यवायरल न्यूज़

अब पीएम और अन्य नेताओं को बुला रहे जयराम

 

प्रशांत बख्शी/ शिमला

Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- काम नहीं किया, अब पीएम और अन्य नेताओं को बुला रहे जयराम

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों का उद्घाटन कर अपना नाम चिपका रहे हैं। पूरे कार्यकाल में उन्होंने कोई काम नहीं किया।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस में मां और बेटे के राज के बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है। कहा कि भाजपा ने चार साल विकास नहीं किया, अब ऐसी बातें करके जनता का ध्यान भटका रहे हैं। कांग्रेस जिसे मर्जी जो भी बनाए, मुख्यमंत्री ने इससे क्या लेना है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में लोकसभा चुनाव जीता है, इसी वजह से आलाकमान ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

 

भाजपा धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के नाम की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस अपने काम पर वोट मांगती है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों का उद्घाटन कर अपना नाम चिपका रहे हैं। पूरे कार्यकाल में उन्होंने कोई काम नहीं किया। अब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं को बुलाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश में बिना भेदभाव के एक समान विकास करवाया है।

 

पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले से उनकी पोल खुल चुकी है। अभी तक मामला सीबीआई को नहीं सौंप पाए हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, रोहतांग टनल समेत सभी बड़े काम पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram