मुंबई भारत में बना स्वदेशी जहाज 'समर्थक' 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय नौसेना में शामिल होगा. कर्नाटक के कारवार स्थित नौसेना बेस पर इसे शामिल किया जाएगा. लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत इसे बनाया है. यह नौसेना में शामिल होने वाले चार बहुउद्देशीय जहाजों में पहला है। 'समर्थक' को समुद्र में निगरानी रखने और गश्त लगाने के लिए बनाया गया है. लेकिन यह सिर्फ यही काम नहीं करेगा. आपदा के समय यह राहत और बचाव अभियान में मदद करेगा. साथ ही,...