राज्यवायरल न्यूज़

हिमाचल प्रदेश की यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

PB

हिमाचल प्रदेश की यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब शिमला नहीं बल्कि आपको इस अद्भुत जगह घूमने जाना चाहिए। हसीन वादियों में घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। खासकर जुलाई या अगस्त के महीने में पहाड़ों की हरियाली चरम पर होती है इसलिए कई लोग घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि अब सैलानियों के बीच शिमला या मनाली नहीं बल्कि नालागढ़ फेमस हो रहा है। इस लेख में हम आपको नालागढ़ की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं। नालागढ़ में घूमने के लिए अगर कोई फेमस जगह है तो उसका नाम है नालागढ़ पार्क। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह पार्क आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि इस पार्क के अंदर हजारों किस्म के पेड़-पौधों के साथ-साथ फव्वारा है। शाम के समय जब फव्वारा पर लाइट पड़ती है तो इसका नज़ारा देखते ही बनता है। इस पार्क में बौद्ध मूर्ति के साथ-साथ एक देवी माँ का भी मंदिर है। आपको बता दें कि फोटोशूट के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

 

फोर्ट नालागढ़

फोर्ट नालागढ़ हिमाचल प्रदेश का एक विरासत है। लानागढ़ में आने वाले सैलानियों के लिए यह किला एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। कहा जाता है कि उस समय के हंडूर रियासत के राजा ने इस महल को बनवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोर्ट को एक होटल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप नालागढ़ में शाही लाइफस्टाइल का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं यहां जा सकते हैं। जी हां, लानागढ़ में न्यू नालागढ़ घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। आप यहां ओल्ड नालागढ़ से लोकल बस या टैक्सी लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह जगह कई अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि जुलाई-अगस्त के मौसम में यहां का मौसम सुहावना होता है। न्यू नालागढ़ में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। (चौकोरी हिल स्टेशन) इस शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद रघाली और घोगार्वल जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर भी घूमने पहुंचे

नालागढ़ पार्क, फोर्ट नालागढ़ और न्यू नालागढ़ के अलावा यहां ऐसी और भी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे आप सोरी, सभोल, सल्हेवल, माता चिंतपूर्णी मंदिर और गगुवल जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां की जंगलो में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(रोहडू हिल स्टेशन) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से नालागढ़ की दूरी लगभग 346 किलोमीटर है। ऐसे में आप अपनी कार से भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से बस लेकर शिमला और फिर शिमला से आप नालागढ़ के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि शिमला से नालागढ़ की दूरी लगभग 89 किलोमीटर है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram