राष्ट्रीय

अल्लाह का बहाना बनाने वाले नहीं दे रहे सही तर्क: जनसंख्या विस्फोट पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए उपाय ढूंढे हैं और उनके देश के लोगों ने उसे अपनाया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट है उसे कोई भी देश नजरअंदाज नहीं कर सकता है। ये किसी जाति-धर्म के लिए नहीं बल्कि देश के लिए चैलेंज है, कुछ लोग कहते हैं, ये अल्लाह की मेहरबानी है। अब आप अल्लाह की मेहरबानी का बहाना बनाएंगे… जो लोग ये तर्क दे रहे हैं वो ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि जहां तक सवाल है जनसंख्या विस्फोट का दुनिया के तमाम देशों ने जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए उपाय ढूंढे हैं और उनके देश के लोगों ने उसे अपनाया है। इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट किया था कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मज़हब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है। इसे जाति, धर्म से जोड़ना जायज़ नहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram