क्राइमराज्य

दुष्कर्म के आराेपित की तलाश में पंजाब जाएगी गोंडा पुलिस, गर्भवती हुई किशोरी ने खा लिया था जहर

गोंडा। परसपुर के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। मोबाइल सर्विलांस से मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम पंजाब जाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर पुलिस टीम का गठन किया जा रहा है। एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि वह परिवार समेत मजदूरी करने के लिए घर से बाहर चला जाता था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई।
यह जानकारी जब स्वजन को हुई तो वह हैरत में पड़ गए। स्वजन ने जब किशोरी से पूछा तो उसने सारी घटना बताई। शुक्रवार को किशोरी जब घर से बाहर निकली तो गांव की महिलाओं ने उस पर ताना मारना शुरू कर दिया। इससे वह परेशान हो गई। किशोरी भागकर घर पहुंची। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक किशोरी ने जान देने के लिए घर में रखा जालिमलोशन पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे।
चिकित्सक डा. एके सिंह का कहना है कि किशोरी ने जालिमलोशन पी लिया था। इधर, इसकी जानकारी होते ही आरोपित फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने कहा कि आरोपित जितेंद्र पासवान के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी लोकेशन पंजाब में मिली है। इस पर संबंधित की तलाश के लिए पुलिस टीम को पंजाब भेजने की तैयारी की जा रही है।
पहले भी आ चुके हैं मामले : परसपुर क्षेत्र में ही जून के महीने में एक किशोरी घर से बाहर शौच को निकली थी तभी उसे बेहोश करके अगवा कर लिया गया। बाद में मुंबई ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती निकाह करके धर्म परिवर्तन करा दिया गया। विरोध करने पर चार मुस्लिम युवकों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसे ट्रेन से लाकर कर्नलगंज में छोड़कर फरार हो गये थे। हालांकि इस मामले में तत्कालीन एसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई थी। इसमें पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram