क्राइम

आगरा में भाजपा कार्यकर्ता ने चांदी व्यापारी को गोली मारी, सिर कर दिया धड़ से अलग

आगरा। आगरा में शुक्रवार सुबह जघन्य हत्याकांड सामने आया है। भाजपा नेता ने चांदी व्यापारी को बहाने से अपने साथ ले जाकर सिकंदरा के गांव अरसेना में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से उसका सिर धड़़ से अलग कर दिया। उसे कार में रखकर कहीं दूसरी जगह फेंकने की तैयारी थी। शुक्रवार की भोर में गश्त करती पुलिस ने अरसेना गांव से लगे जंगल में सड़क किनारे खड़ी कार को देख तो शक हुआ। पुलिस ने भागने की कोशिश करते भाजपा नेता और उसके साथी को दबोच लिया। कार के पास ही सिर विहीन लाश पड़ी थी। कार को चेक किया तो उसकी पिछली सीट कटा हुआ सिर रखा था। यह देख एकबारगी पुलिस के भी होश उड़ गए। हत्यारोपित टिंकू भार्गव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। वहीं मृतक चांदी व्यापारी नवीन वर्मा भाजपा गोपेश्वर मंडल का उपाध्यक्ष था।
सिकंदरा पुलिस शुक्रवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे गश्त पर थी। इसी दौरान अरसेना गांव की सीमा से लगे जंगल के पास सड़क किनारे खड़ी कार पर उसकी नजर पड़ी। एक युवक कार के बाहर खड़े होकर अपने हाथ साफ कर रहा था।
जबकि दूसरा कार के अंदर बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कार के पास पहुंची तो देखा कि उसके बाहर जमीन पर सिर कटी लाश पड़ी हुई है। पिछली सीट पर कटा हुआ सिर पड़ा था। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की एक ने अपना नाम टिंकू भार्गव निवासी बेलनगंज बताया। दूसरे ने अपना नाम अनिल बताया। टिंकू ने बताया कि वह भाजपा के एक अनुषंगिक संगठन का पदाधिकारी है।
जिसकी हत्या की थी, उसका नाम नवीन वर्मा निवासी तरकारी वाली गली लोहामंडी बताया। उसने चांदी व्यापारी को पहले शराब पिलाई। जिसके बाद गोली मारी और उसका सिर धारदार हथियार से काटकर धड़ से अलग कर दिया था। पुलिस ने चांदी व्यापारी के स्वजन को हत्या की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। भाई प्रवीन वर्मा ने पुलिस को बताया कि नवीन वर्मा चांदी व्यापारी थे। उनकी घर के बाहरी हिस्से में ही दुकान हैं। वह गुरुवार की दोपहर घर से निकले थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram