Thursday, October 10, 2024

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 August 2022: इन 5 राशियों के लिए बेहद फलदायी है रविवार का दिन, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

HIGHLIGHTS

  • मेष राशि वालों का दिन अच्छा गुजरेगा।
  • कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

Aaj Ka Rashifal 14 August 2022:  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। वहीं, आज पंचक है। इसके अलावा आज  दोपहर पहले 11 बजकर 44 मिनट से रात 10 बजकर 35 मिनट तक प्रथ्वी लोक की भद्रा रहेगी और आज कजरी तीज का व्रत हैं।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति की ट्रिप यादगार रहेगी।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 2

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेटी के करियर को लेकर थोड़ा चिंता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं।
लकी कलर – ब्लू
लकी नंबर – 5

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवारजनों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। सीमेंट का व्यापार कर रहे लोगों का काम तेजी से चलेगा। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छबी मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी।  लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। बिसनेस में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होंगी।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 6

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आप किसी के साथ फालतू वाद विवाद में न पड़ें। दूसरों के सामने अपनी खुलकर बात रखने का मौका मिलेगा। आपको थोड़ा मानसिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 2

सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

आज दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। उधार लेन देन से आज आपको बचना चाहिए। धैर्य रखने से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आपके शत्रू परास्त्र होंगे। घर में बड़े बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 6

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। अधिकारियों के सहयोग से रुके काम में सफलता मिलेगी। परिवारजनों के साथ प्यार और स्नेह बढ़ेगा। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें।
लकी कलर – ब्लू
लकी नंबर – 4

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। विद्यार्थियों को करियर का चुनाव के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आज आपको प्रापर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का धंधा कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालों का आज अच्छा फायदा हो सकता है।  शाम का समय अपने परिवारवालों के साथ बिताएंगे।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 2

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा है। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। घर पर अलग अलग डिश का आनंद ले सकते हैं।  बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी।  कुछ मामलों में आप भावुक हो सकते हैं।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 1

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। छात्र अपने प्रैक्टिकल में नए विचारों को जोड़ सकते हैं। आज परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके बिगड़े काम बनेंगे।
लकी कलर – ब्लैक
लकी नंबर – 5

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा , जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा। आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे , आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा।  दोस्तों से फ़ोन पर काफी लम्बी बात होगी।
लकी कलर – बैंगनी
लकी नंबर – 2

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आपका दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। सकारात्मक  सोच के साथ आपके रुके काम बन जायेंगे शिक्षकों के लिए शेयर में आज पैसा लगाने का अच्छा समय है।  दुसरे लोग भी आपकी काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे।  फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याएं  ख़त्म होंगी, घर में सुख शांति का महौल बनेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। राइटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 6