राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के बडगाम और श्रीनगर में दो ग्रेनेड हमले, एक नागरिक घायल

एनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के बीच कश्मीर के बडगाम और श्रीनगर में एक के बाद एक दो ग्रेनेड हमले हुए। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम कश्मीर में बडगाम जिले के गोपालपोरा चदूरा इलाके में कुछ आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।
हमले में करण कुमार नाम का एक नागरिक घायल हो गया। इसके बाद करण को इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram