राष्ट्रीय

तिरंगे के साथ 5 करोड़ से ज्यादा सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर हुई अपलोड

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर पीएम मोदी द्वारा सभी देशवासियों को घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया था। पीएम ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जिसमें देशवासियों ने जमकर हिस्सा लिया। इसका सबूत यह है कि ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान की वेबसाइट पर अब तक पांच करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को इसे शानदार उपलब्धि करार दिया।
22 जुलाई को पीएम ने किया था आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 22 जुलाई को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह एक शानदार उपलब्धि है, ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर पांच करोड़ से अधिक ‘तिरंगा’ सेल्फी अपलोड की गई हैं। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय द्वारा संचालित यह सरकार की ‘हर घर तिरंगा’ पहल थी जो काफी सफल भी हुई है।
तिरंगा के साथ जुड़ाव बढ़ाने की पहल
इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था। हर जगह भारतीयों से अनुरोध किया गया था कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के रूप में अपने घर या अपने कार्यस्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram