मनोरंजन

शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में मां बनने वाली है बिपाशा बसु

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और पति करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शादी के छह साल बाद दोनों का पहला बच्चा है। बिपाशा बसु के प्रेंग्नेंट होने की खबरें बहुत पहले आ गयी थी लेकिन उन्होंने ऑफिशियली तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करके अरने मां बनने की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
बिपाशा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ” एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया को जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा कंपलीट हो गए हैं। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था। इसलिए हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे। ये हमारे प्यार की निशानी है, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में इजाफा करेगा. आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन बनाने के लिए धन्यवाद।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram