अंतरराष्ट्रीय

कोरोना के बाद पश्चिमी चीन में अचानक बाढ़ आने से 16 की मौत, 36 लापता

बीजिंग। चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में बृहस्पतिवार को अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई तथा 36 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया गया है कि दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई।
विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से उसे आपदा की सूचना मिली। इसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम दठाए गए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram