राज्य

आज नोएडा आएंगे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को नोएडा आएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हारने के बाद अखिलेश यादव का यह पहला दौरा है।
यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश यादव वर्ष 2012 से 2017 तक कभी नोएडा नहीं आए। इसके अंधविश्वास माना जाता है कि जो भी यहां पर वर्तमान मुख्यमंत्री आता है, तो उसकी कुर्सी चली जाती है। हालांकि, वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह अंधविश्वास तोड़ दिया है।
भरत यादव के पिता की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव नोएडा में शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत यादव के पिता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक भी करेंगे।
गढ़ी चौखंडी में होगा कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी की गौतमबुद्धनगर ईकाई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार, पूर्व सीएम अखिलेश यादव का शनिवार को आगमन पर एक कार्यक्रम नोएडा के गढ़ी चौखंडी में है। इस कार्यक्रम के बाद वह समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी के आवास पर अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इससे पहले सपा मुखिया सात माह पहले विधानसभा चुनाव के दौरान नोएडा प्रत्याशी सुनील चौधरी के समर्थन में विजय रथ पर सवार होकर नोएडा पहुंचे थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram