राज्य

गाजियाबाद के साहिबाबाद में बड़ा हादसा, प्लास्टिक के खिलौने बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद में रविवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर प्लास्टिक के खिलौने बनाने की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई है। आग लगते ही वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई है।
वीडियो देख कर लगा सकते हैं आग की भयावहता का अंदाजा
आग को देखकर इस बात का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है कि यहां पर लगी आग काफी भयंकर है। रविवार के कारण फैक्ट्री बंद थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यहां पर हर दिन कई लोग काम करने आते हैं। ऐसे में लोगों के रहने पर किसी अनोहोनी की आशंका को इनकार नहीं किया जा सकता है।
आग नियंत्रित
गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि थाना लिंक रोड क्षेत्रान्तर्गत प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री मे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, फायर ब्रिगेड मौके पर है, आग को नियंत्रित कर लिया गया है ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram