राज्यवायरल न्यूज़

शक्तिमान की गर्लफ्रेंड गीता विश्वास आजकल कहां है, अब ये कैसी दिखती है ?

Pb

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो शक्तिमान ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया और आज के समय में भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। 90 के दशक में प्रसारित होने वाले इस शो के प्रशंसक दुनिया के कोने कोने में है। शक्तिमान शो में मुकेश खन्ना ने डबल रोल में नजर आए थे।वही शक्तिमान के इस शो गीता विश्वास ने खास रोल निभाया था।ये शक्तिमान की गर्लफ्रेंड था।

इन्होंने बेहद शानदार अभिनय किया था।गीता विश्वास शो में शक्तिमान और गंगाधर दोनों के साथ शो में इश्क फरमाते हुए देखी गई। लोगों को गीता की स्टाइल और बात करने की शैली बेहद पसंद आती थी। शक्तिमान शो से ही अभिनेत्री को बेशुमार लोकप्रियता मिली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो में गीता विश्वास का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कौन थी ? ऐसे में हम आपको बता दें कि शो में गीता विश्वास का रोल वैष्णवी महंत ने निभाया था। शक्तिमान शो में वैष्णवी जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आई थी।

 

हालांकि इस शो ने अपने सारे एपिसोड पूरे कर लेने के बाद ऑफ एयर हो गया लेकिन आज भी दर्शक इस शो की कहानी और किरदार को भूल नहीं पाए हैं। फैंस अपने फेवरेट किरदार से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया को अक्सर खंगालते रहते है। आपको बता दें शक्तिमान शो की गीता विश्वास यानी की वैष्णवी महंत को सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहना पसंद है। वो आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती है।जिसे वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

अभिनेत्री की एंट्री बड़े पर्दे की फिल्म विराना से हुई थी। इनको असल कामयाबी टीवी शो शक्तिमान से मिली थी।इस शो के बाद टीवी के कई सीरियल में नजर आई लेकिन जितनी लोकप्रियता इन्हे शक्तिमान शो से मिली थी।उतनी किसी और सीरियल नहीं मिली। शक्तिमान के अलावा वैष्णवी’ मिले जब हम तुम ‘ और ‘ सपने सुहाने लड़कपन के’ जैसे बड़े शो में नजर आ चुकी है।सीरियल के अलावा इन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम किया है

मौजूदा समय में वैष्णवी का लुक काफी बदल गया है ।अभिनेत्री चेहरे से उनकी उम्र साफ झलकती है। वही हाल के दिनों में ये टीवी शो टशन-ए-इश्क नजर आई इस शो में इन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram