क्राइमदुखद

केरल में पति ने की पत्नी की हत्या, मेटल लैंप से किया था हमला

तिरुअनंतपुरम। शादी के दो माह भी नहीं बीते और पति ने अपनी 25 वर्षीया पत्नी की हत्या कर दी। अनीष ने निकिता पर घर में सजावट के लिए रखे मेटल के लैंप से हमला किया था। पुलिस के अनुसार अनीष और निकिता की शादी इसी साल जुलाई महीने में हुई थी। इसके बाद ये दोनों हनीमून पर गए और दो सप्ताह पहले ही वापस लौटे थे। ये दोनों केरल के वरकला में रह रहे थे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मंगलवार सुबह-सुबह परिवार वालों की नींद चीख की आवाज के साथ खुली और उन्होंने देखा कि खून से लथपथ निकिता जमीन पर पड़ी है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram