क्राइम

कोलकाता STF ने बेंगलुरु से अलकायदा के एक आतंकी को किया गिरफ्तार

कोलकाता। अलकायदा के एक और आतंकी को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अलकायदा की शाखा संगठन एक्यूआइएस (भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। हासनथ शेख नामक उक्त आतंकी मालदा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे मंगलवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। फैजल अहमद उर्फ शाहिद मजूमदार नाम के एक अन्य आतंकी को कोलकाता पुलिस ने 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह बांग्लादेश का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस शाहिद से पूछताछ में हासनथ शेख के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस का मानना है कि अलकायदा के लिए दोनों नए सदस्यों की भर्ती में जुटे थे। पुलिस को यह भी पता चला कि संगठन के विस्तार की योजना पर काम कर रहा था। एसटीएफ ने पिछले महीने बारासात के शासन में तलाशी अभियान चलाकर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस को पता चला है कि ये दोनों अलकायदा से जुड़ा है।
इनमें से एक दक्षिण दिनाजपुर और दूसरा हुगली जिले के आरामबाग का रहने वाला था। सिर्फ शासन ही नहीं बल्कि दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के दो लोगों को भी इसी संगठन से जुड़े होने के संदेह में कुछ सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक को मुंबई से, दूसरे को डायमंड हार्बर से पकड़ा गया था। एक का नाम समीर हुसैन और दूसरे का सद्दाम हुसैन है।
पुलिस ने इस एक्यूआइएस से जुड़े आतंकियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेस किया है। हालांकि, बंगाल के कई निवासियों के साथ उक्त आतंकी संगठनों के नाम जुड़े होने से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram