स्पेशल

CUET PG के नतीजे NTA आज करेगा घोषित, दाखिले के लिए वेबसाइट तैयार रखने का UGC ने विश्वविद्यालयों को दिया निर्देश

नई दिल्ली। सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्णायक होने जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज, 26 सितंबर की शाम 4 बजे तक की जाएगी। एजेंसी द्वारा द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामों की घोषणा के अंतर्गत सम्मिलित उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने सीयूईटी स्कोर कार्ड का परीक्षा पोर्टल, cuet.nta.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थी को अपना स्कोर जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तारीख के विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी NTA CUET PG स्कोर जान सकेंगे।
NTA CUET PG Result 2022: नतीजों की तारीख और समय की जानकारी UGC ने जारी की
इससे पहले, एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामों की तारीख और समय की आधिकारिक जारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा रविवार, 25 सितंबर 2022 को नोटिस जारी करके दी गई। साथ ही, यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार कुमार ने भी परिणामों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से दी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परिणाम सोमवार शाम 4 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।
NTA CUET PG Result 2022: दाखिले के लिए वेबसाइट तैयार रखने का UGC ने विश्वविद्यालयों को दिया निर्देश
एनटीए सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद सम्मिलित स्टूडेंट्स को स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर छात्र-छात्राएं अपने पसंद के विश्वविद्यालयों में विभिन्न पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस क्रम में यूजीसी ने रविवार को जारी नोटिस में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे अन्य विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे इस साल की पीजी दाखिले की प्रक्रिया को लेकर अपनी वेबसाइट या पोर्टल को आवश्यक जानकारियों के साथ अपडेट कर लें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram