राज्यवायरल न्यूज़

कल सीएम पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरे के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल पढ़ें

Pb

नैनीताल:-दिनाँक 06 अक्टूबर को मुख्यमंत्री,उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनाँक 06 अक्टूबर को प्रातः 09:50 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 10:55 मिनट पर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल पहुचेंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। मध्यान्ह 12:00 बजे माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तत्पश्चात सांय 04:30 बजे कैलाखान हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram