Wednesday, October 9, 2024

राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ की पदयात्रा

मैसूर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ीं हैं। इस दौरन उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की।
यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी।
सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी हुए शामिल
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जो कांग्रेस प्रमुख पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। वह भी गुरुवार को इस पैदल मार्च में शामिल हुए।
यात्रा के 26वें दिन शामिल हुईं सोनिया गांधी
बता दें कि सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच महीने चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन वह इसमें शामिल हुईं हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के 7 अक्टूबर को पैदल मार्च में शामिल होने की उम्मीद है।