राज्य

मां के अवैध संबंध की मासूम को मिली सजा ; चार साल की बेटी को जिंदा जलाया

झारखंड  (दिव्य प्रभात)   लोहदरगा में दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। जिले के सुदूरवर्ती किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में एक सनकी पिता ने अपनी चार साल की बेटी को जिंदा जला दिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंध के शक में शख्स ने यह कदम उठाया है। मासूम का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची 80 फीसदी तक जल चुकी है। सनकी पिता का नाम पप्पू तूरी है। बताया जा रहा है कि वह एक शराबी है। मामले पर किस्को के थाना प्रभारी सनी कुमार ने कहा कि पुलिस को घटना के संबंध में अबतक कोई जानकारी नहीं है। सूचना  आ रही है तो इस पर पड़ताल कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार देर शाम पप्पू शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसके बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया। उसने पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद पप्पू की पत्नी घर से बाहर भाग गई। पत्नी के जाते ही उसने चार साल की मासूम को कमरे में बंद करके आग लगा दी। बच्ची 80 प्रतिशत तक जल गई है। गंभीर हालत में उसका रिम्स में इलाज चल रहा है।

आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया। वहीं घटना को अंजाम देने वाला पप्पू तुरी फरार है। घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़िता की मां दहशत में है। उसे पति से इस खौफनाक कदम की उम्मीद नहीं थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram