क्राइम

लखनऊ से घर आ रही बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सुलतानपुर में घंटों बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सुलतानपुर। लखनऊ से घर आ रही बीटेक छात्रा से बीती रात वाहन चालक व उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे नहर की पटरी पर फेंककर वे भाग गए। छात्रा ट्रेन से उतरने के बाद वाहन की तलाश में थी। तभी एक वाहन पर बैठी। इसके बाद चालक ने अपने दो साथियों को बैठा लिया व सूनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
लखनऊ में कर रही बीटेक की पढ़ाई
क्षेत्र के एक कस्बे की युवती लखनऊ स्थित कालेज से बीटेक कर रही है। वह वहां से घर आने के लिए निकली थी। शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से सुलतानपुर जंक्शन पर उतरने की बात उसने परिवारजन को बताई। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया। देर रात 11 बजे जब उससे फोन के जरिये परिवार से संपर्क किया तो बताया कि जब वह सेमरी बाजार के लिए वाहन की तलाश में थी तो उसे एक अज्ञात चालक ने घर पहुंचाने की बात कहकर बैठा लिया।
घंटों बाद दर्ज हुआ मुकदमा
बाद में वाहन में दो लोग और बैठ गए। उन लोगों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जयसिंहपुर के पास नहर की पटरी पर फेंककर भाग निकले। यह जानकारी मिलने पर स्तब्ध परिवारजन रात में छात्रा द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। उसे साथ लेकर जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचे। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवारजन घंटो इंतजार करते रहे। जब इस बाबत क्षेत्राधिकारी प्रशांत को बताया तो उन्होंने कोतवाल को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया।
सीसी फुटेज से लगाया जा रहा सुराग
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपितों के बारे में पता लगा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram