मनोरंजन

ऐश्वर्या राय की पीएस-1 ने की छप्पर फाड़ कमाई, 10 दिनों में 350 करोड़ पार हुई फिल्म

नई दिल्ली। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। सिनेमाघरों में पहले दिन ही फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। चोल साम्राज्य पर बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
पीएस-1 ने गाड़े झंडे
पीएस-1 ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठा कर शानदार कमाई की है। हालांकि वीके डे में फिल्म कुछ धीमी पड़ी थी पर वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ी और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 16 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 216. 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
वीकेंड पर हुआ कमाल
बता दें कि शनिवार को फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल 15.45 करोड़ का बिजनेस किया था। तमिल में इसने 12.9 करोड़ कमाए थे तो वहीं तेलुगु में 0.3 करोड़ का कलेक्शन किया। हिन्दी में यह आंकड़ा 1.7 करोड़ रहा तो मलयालम में कमाई रही महज 55 लाख। रिलीज को 10वें दिन भी यह जबरदस्त कलेक्शन इशारा कर रहे हैं कि पीएस-1 अभी लंबी रेस का घोड़ा है।
10 दिन में 350 करोड़ पार
दुनियाभर की बात करें तो पीएस-1 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन की यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरी मजबूती के साथ डटी हुई है। फिल्म का प्रदर्शन बिना किसी रुकावट के अगले 10 दिनों तक और चलने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही आशा की जा रही है कि यह दुनियाभर में 500-550 करोड़ रुपये का अपना लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram