राज्य

दर्शन अकैडमी कैथल द्वारा हुआ रामोत्सव का आयोजन

विजय कुकरेजा
दिव्यप्रभात

कैथल: दर्शन अकैडमी कैथल के द्वारा रामोत्सव का आयोजन किया गया। दिवाली के शुभ अवसर पर राम का अयोध्या के लिए प्रस्थान , भरत-मिलाप , कैकई-कौशल्या-सुमित्रा माताओं से सवांद आदि भावुक दृश्यों ने सभी का मन मोह लिया।

अकैडमी के छोटे -छोटे बच्चों का पात्राभिनय सभी को आश्चर्यचकित कर रहा था। प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक मंत्रों सहित किया गया। इस दौरान प्रधानचार्य ने बताया कि आज की नई पीढ़ी हमारी संस्कृति से वंचित होती जा रही है।

दुनिया में स्वजनों के लिए द्वेष और माता-पिता के लिए अनुज्ञा आदि बढ़ते जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि यदि हम भगवान राम के मूल्यपरक जीवन को बच्चों में उतार दे तो उसी स्नेहिल और परस्पर सहयोगी भारत के दर्शन कर पाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram