Uncategorized

खाल उधेड़ दूँगा ’27’ तारीख को तेरी, ओमप्रकाश राजभर की नीतीश को मंच से खुली धमकी

आज नेताओं की भाषा इतनी अशोभनीय हो रही है, देश को कहाँ लेकर जाएंगे? और इस अशोभनीय भाषा उस पार्टी के नेता ज्यादा बोलते हैं, जो सिर्फ जेब और तिजोरी भरने के लिए राजनीति में चले आते हैं।
राज्य में जातीय गणना नहीं कराने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की खाल उधेड़ने की धमकी दी है।

 

पार्टी की ‘सावधान रथ यात्रा’ के दौरान बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के बलिया में बोलते हुए राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि बिहार में जातीय गणना में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा, “अगर इन सवालों का नीतीश ने जवाब देने में देरी की तो मैं खाल उधेड़ दूँगा।”

राजभर यहीं नहीं रूके। उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर ले लिया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि भाजपा (BJP) बिना गठबंधन के अकेले दम पर आज तक सरकार नहीं बना पाई है। राजभर 21 अक्टूबर 2022 को बलिया में आयोजित ‘सावधान रथ यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे। 

उन्‍होंने कहा कि बिहार में आरजेडी उनकी सहयोगी पार्टी है और दोनों जातीय गणना के पक्ष में रहे हैं। इसके बावजूद जातीय गणना कराने पर नीतीश विलंब कर रहे हैं। इसका उन्हें हिसाब देना होगा। राजभर ने कहा कि 27 अक्टूबर 2022 को ‘सावधान रथ यात्रा’ का बिहार में समापन हो रहा है। इसी दौरान पटना के गाँधी मैदान में नीतीश से हिसाब माँगा जाएगा।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सभी पार्टियाँ ‘सावधान रथयात्रा’ से डर गई हैं। इन पार्टियों को डर है कि कहीं ओमप्रकाश राजभर जनता को जगा ना दे। इससे एक दिन पहले सादात में राजभर ने कहा था कि उनके पास वोट की ताकत है, जो उन्हें मजबूत बना रही है इसी की बदौलत वह वर्ष 2024 में दिल्ली तक पीला झंडा लहराएँगे।

राजभर की पार्टी की रथ यात्रा 26 सितंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू हुई थी। यह रथयात्रा राज्य के 19 जिलों से होकर गुजर रही है, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली, मऊ, गाजीपुर, बलिया आदि अधिकतर पूर्वांचल के जिले शामिल हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram