श्रीनगर : कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए सुरक्षाबलों ने आज शोपियां में एक मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े विदेशी आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान कामरान भाई उर्फ अनीस के तौर पर हुई है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पाकिस्तान आतंकी कामरान के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कुलगाम-शोपियां में काफी सक्रिय था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला शोपियां के खाबरान इलाके में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। इलाके में एक से दो आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना थी। सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख एक मकान में छिपे आतंकी कामरान ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग से पहले सुरक्षाबलों ने उसे हथियार डालने का मौका दिया परंतु जब वह नहीं माना तो कुछ ही देर चली मुठभेड़ के दौरान आतंकी को मार गिराया गया।
मरने के बाद जब सुरक्षाबलों ने शव को अपने कब्जे में लिया तो उसकी पहचान पाकिस्तानी आतंकी कामरान के तौर पर हुई। एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि कामरान कई हत्याओं में शामिल रह चुका है। वह काफी देर से कुलगाम और शोपियां में सक्रिय था। कामरान का मारा जाना आतंकवाद के खिलाफ कश्मीर में जंग लड़ रहे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। उन्होंने इसके लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।
You Might Also Like
कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
रायपुर: जिला मुख्यालय कोरबा की बहुप्रतीक्षित परियोजना संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण का शुभारंभ शनिवार को उद्योग मंत्री श्री लखन...
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी...
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
रायपुर: भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सफल फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में से एक सरदार सिंह को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के...
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
रायपुर: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में अब खेतों और तालाबों के साथ आजीविका डबरियां, जलाशय और अमृत सरोवर भी किसानों...



