राज्यवायरल न्यूज़

सीएम पुष्कर धामी ISBT को और राज्य से बनायेंगे सबसे बेहतर बस अड्डा

Pb

Uttarakhand News शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी आइएसबीटी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर सम्भव व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी आइएसबीटी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं की जाए। राज्य में आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आइएसबीटी के विस्तारीकरण के लिए भी योजना बनानी होगी।

सभी मूलभूत सुविधाएं हों उपलब्ध

 

मुख्यमंत्री ने आइएसबीटी देहरादून की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इसमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

आवश्यक सुविधाओं को दिया जाए विस्तार

 

उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून/ उपाध्यक्ष एमडीडीए सोनिका को निर्देश दिए कि देहरादून आइएसबीटी में आवश्यक सुविधाओं को और विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून आइएसबीटी को जन सुविधा के दृष्टिगत अधिक विकसित किए जाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

 

अतिक्रमण पर थाने एवं चौकी प्रभारियों होंगे जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आइएसबीटी के आस-पास हो रहे अतिक्रमण के लिए संबंधित थाने एवं चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आइएसबीटी के आस-पास अतिक्रमण न हो।

 

नए आइएसबीटी सुविधाजनक स्‍थान पर हो

उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी नए आइएसबीटी बनाए जाने हैं, उसके लिए ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएं, जो यात्रायों के लिए आवागमन की दृष्टि से सुविधाजनक हों और भूमि की भी पर्याप्त उपलब्धता हो। इस संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना बनाई जाए। बस अड्डों पर पर्वतीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी माडल रूप में की जाए।

 

सड़कें हो गड्ढा मुक्‍त

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी राष्ट्रीय राजमार्गों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। यदि राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढे पाये गये तो, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। सड़कों के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

देवभूमि उत्तराखंड में देश विदेश से अनेक श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। सभी की यात्रा सुगम हो, वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन प्रतिनिधियों से जो भी सुझाव मिल रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाए। सड़क सुरक्षा के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन बिना फिटनेस टेस्ट के चल रहे हैं, तो इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में जो भी निर्णय लिए गये हैं, उन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए पहले सचिव परिवहन समीक्षा करेंगे। उसके बाद परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में बैठक की जाए। उसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भी बैठक होगी।

 

ये लोग थे बैठक में मौजूद

 

बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, परिवहन मंत्री चंदन राम दास, विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, डीआइजी मुख्तार मोहसिन, अपर सचिव सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम रोहित मीणा एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram