नई दिल्ली। सात साल बाद निर्देशन में लौटे सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। एक दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए उम्र की परवाह किए बिना माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने की जिद दर्शकों को खूब भा रही है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर ये साधारण फिल्म लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अब तक शानदार बिजनेस कर रही थी। वीकेंड तक ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.16 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि ‘ऊंचाई’ के बिजनेस पर वर्किंग डे का असर साफ तौर पर देखने को मिला।
वीक डेज पर गिरा अमिताभ बच्चन की ऊंचाई का बिजनेस
रविवार तक जहां इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला, तो वहीं सोमवार को 4.71 करोड़ से घटकर इस फिल्म में लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। इस फिल्म ने जहां सोमवार को सिर्फ 1.88 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा घट गया। पांचवें दिन पर फिल्म की ऊंचाई वो मुकाम नहीं छू पाई जिसकी उम्मीद मेकर्स और दर्शकों दोनों को थी। इस फिल्म ने मंगलवार को केवल 1.79 करोड़ का ही बिजनेस किया और अब तक तीन दिन में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये फिल्म इंडिया में केवल 13.83 करोड़ की नेट कमाई ही कर पाई है।
You Might Also Like
‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल
भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल 2 में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. रियलिटी शोज...
बिकिनी में बीच पर उतरीं सौंदस मौफकीर, पानी में लेटकर दिए शानदार पोज
मुंबई मोरक्को-फ्रेंच मॉडल और एक्ट्रेस सौंदस मौफकीर की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. एक्ट्रेस का बोल्ड...
‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने
फिल्ममेकर करण जौहर बीते कई सालों से अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे...
विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं
विद्युत जामवाल बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के रूप में मशहूर हैं. फोर्स, कमांडो- इन फिल्मों के जरिए उन्होंने एक्शन...



