Thursday, October 10, 2024

क्राइम

केरल में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

कोच्चि। केरल में चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कोडुंगल्लूर के निवासी तीन आरोपितों ने गुरुवार रात अपने वाहन में युवती से दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता को उसकी दोस्त राजस्थान की महिला ने डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था। बार में शराब के नशे में युवती को अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि युवती एक माडल है।
पुलिस ने किया खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”चिकित्सकीय साक्ष्य बताते हैं कि वारदात के दौरान पीड़ता घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपितों ने उसे कक्कनड इलाके में छोड़ दिया। मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़िता को उसके रूममेट ने शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
इससे पहले कोच्चि से सामने आया था मामला
बता दें कि इससे पहले केरल के कोच्चि शहर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की का कई महीनों तक दुष्कर्म किया गया था, जिसे केरल की पुलिस ने पर्दाफाश किया। उस मामले में पुलिस ने कोच्चि से एक महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने नौ लोगों को किया था गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में नौ में से एक लाज मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच लोगों को एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा था कि उनके द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से एक ने कथित तौर पर लड़की से दोस्ती की थी। जब वह अगस्त में काम की तलाश में कोच्चि शहर आई थी और उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था।