राष्ट्रीय

भाजपा के एक और स्टिंग पर अरविंद केजरीवाल का जवाब- ‘जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा’

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने जवाबी हमले में एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर राजनीतिक को गरमा दिया है। भाजपा ने इस ताजा स्टिंग के आधार पर AAP पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है, वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि आरोप झूठे हैं, जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार सुबह पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया है कि स्टिंग का कल्चर अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचारियों का स्टिंग करने का आह्वान किया था। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। अब लगता है कि भाजपा को हेल्पलाइन नंबर जारी करना पड़ेगा, क्योंकि AAP के कार्यालय से एक-एक कर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।
AAP में बेचे गए टिकट
उन्होंने बताया कि नया स्टिंग वार्ड 54 रोहिणी डी का है, जिसमें दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में टिकट लेने के लिए पैसे मांगे गए हैं। कांग्रेस से दो वर्ष पहले AAP में शामिल होने वाली बिंदु श्रीराम ने यह स्टिंग किया है। वार्ड 54 रोहिणी डी के AAP प्रभारी पुनीत गोयल और AAP की अनुसूचित जाति इकाई के प्रभारी आरआर पठानिया ने पैसे मांगे हैं।
पैसे लिए गए टिकट देने के लिए
संबित पात्रा ने कहा कि मॉडल टाउन सीट से AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर पैसे मांगने के आरोप और उनके नजदीकियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली निगम चुनाव में टिकट के लिए पैसे मांगने का यह दूसरा स्टिंग है।पैसे के लिए लेनदेन में चेक व पर्ची की चर्चा की है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram