क्राइमदुखद

दिल्ली में एक और खूनी खेल, तीन घंटे में ले ली चार जान; पीएम मोदी ने पूछा कांग्रेस से सवाल

नई दिल्ली। बुधवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 10 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में स्थित राजनगर पार्ट-2 में केशव ने मंगलवार रात को खूनी खेल खेलते हुए दादी दीवानो, पिता दिनेश, मां दर्शन और बहन उर्वशी की गला रेतकर हत्या कर दी। केशव के इस खूनी खेल से आसपास के लोग भी दंग हैं, जो केशव को अच्छी तरह जानते थे। वहीं दूसरी तरफ गुजरात में चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पीएम मोदी पिछले तीनों दिनों गुजरात में जनसभाएं और रोडशो कर रहे हैं। यहां पर उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी है।
पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में स्थित राजनगर पार्ट-2 में केशव ने मंगलवार रात को खूनी खेल खेलते हुए दादी दीवानो, पिता दिनेश, मां दर्शन और बहन उर्वशी की गला रेतकर हत्या कर दी। केशव के इस खूनी खेल से आसपास के लोग भी दंग हैं, जो केशव को अच्छी तरह जानते थे। मंगलवार रात 8-9 बजे के बाद 2-3 घंटे के भीतर केशव ने अपनी दादी दीवानो, पिता दिनेश, मां दर्शन और बहन को एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। 25 वर्षीय केशव पर खून सवार था और एक-एक कर चार कत्ल कर दिया। इसके बाद भागने की भी पूरी तैयारी में था।
गुजरात में चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पीएम मोदी पिछले तीनों दिनों गुजरात में जनसभाएं और रोडशो कर रहे हैं। यहां पर उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी है। दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सवाल किया कि अगर विपक्षी दल को आदिवासियों की इतनी चिंता है तो कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों नहीं किया। वह मध्य गुजरात के आदिवासी बहुल दाहोद शहर में क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के लिए एक चुनावी रैली में बोल रहे थे। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मध्य गुजरात के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram