Wednesday, October 9, 2024

अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

धुंध और कोहरे से दिल्ली एनसीआर सहित समस्त उत्तर भारत जाम, अमरीका में 60 लोगों की मौत

SRINAGAR, DEC 27 (UNI):- Partially frozen ice on the tree's leaves during a cold winter morning in Srinagar on Tuesday. UNI PHOTO-10U

sg 

नई दिल्ली, वाशिंगटन। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग धुंध और कोहरे के बीच सडक़ किनारे, फल और सब्जी मंडियो में अलाव सेकते देखे गए। इसके साथ ही हिमाचल सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक कोहरा मंगलवार को देखा गया जिसके कारण रेल और अन्य यातायात प्रभावित हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बीच पंजाब के अमृतसर में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमरीका में बुरा हाल
वाशिंगटन। बर्फीले तूफान से अमरीका में भी जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। आलम यह है कि ठंड के चलते झरने भी जाम हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बेतहाशा ठंड से करीब साढ़े पांच करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बर्फीले तूफान के चलते जहां 70 फीसदी उड़ाने प्रभावित हुई हैं, वहीं टे्रनों का संचालन भी रुक गया है। चारों ओर बिछी बर्फ की चादर से लोगों का जीना भी मुश्किल हों गया है।