राज्य

Himachal Speaker: भटियात के विधायक कुलदीप पठानिया बने विधानसभा के नए अध्यक्ष

sg

धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। चंबा जिला के भटियात से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया के तीन नामांकन सदन में प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विपक्ष की ओर से इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। फिर डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन हर्षवर्धन चौहान ने किया। फिर कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने किया। इस तरह से कुलदीप सिंह पठानिया को ध्वनि मत से विधानसभा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। चंबा जिला की भटियात विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप सिंह पठानिया इस बार पांचवा चुनाव जीत कर आए हैं। वह सबसे पहले 1985 में विधायक बने थे और उसके बाद निर्दलीय भी विधायक रहे।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram