राज्य

पैगंबर की इज्जत पर हाथ डाला, तो शहरों को कर्बला बना देंगे : मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जदयू नेता

SG

नूपुर शर्मा को लेकर भी दिया बयान, मुसलमानों को उकसाया

जेडीयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान भाजपा से बर्खास्त नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ मुसलमानों को भड़काया। मौलाना गुलाम रसूल ने कहा कि, ‘यदि आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा।’

मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जेडीयू से एमएलसी रहे हैं। झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान उन्होंने जमकर जहर उगला। बलियावी पहले तो सामाजिक मुद्दों पर बोल रहे थे लेकिन अचानक से वह भड़काऊ तकरीर करने लगे।

कर्बला बनाने की धमकी

मौलाना ने रैली में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे जितनी गालियां देनी है दे लो, लेकिन अगर मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकठ्ठा हुए हैं। उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। कोई रियायत नहीं होगी”

वे यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, “जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो। हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जीते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा। मैं रहूंगा मेरा रसूल रहेगा। कोई समझौता नहीं होगा।”

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर उन्होंने दूसरी पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा, किसी सेक्युलर पार्टी ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग नहीं की। इस दौरान वे नूपुर शर्मा के लिए पागल और अन्य अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram