राज्य

नशे में धुत्त सरकारी स्कूल के अध्यापक ने तीन छात्राओं से की अश्लील हरकतें, मौके से फरार

SG

होशियारपुर। थाना बुलोवाल के अधीन पड़ते गांव श्याम चौरासी में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने नशे की हालत में अपने ही स्कूल की तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर दीं। इस बात का पता जब गांव वालों को चला तो, वे स्कूल पहुंचे, लेकिन आरोपी टीचर वहां से भाग निकला।

बता दें कि पहले भी उसकी ऐसी हरकतों की शिकायत प्रिंसीपल को दी गई थी, लेकिन गांव वालों का कहना कि उसे सस्पेंड नहीं किया गया, जिसके चलते गांव वालों ने थाना बुलोवाल के पुलिस स्टेशन में उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस ने उस अध्यापक को अपनी हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram