राज्यवायरल न्यूज़

छोटी लडकियों से देह व्यापार करवाता था शमशेर खलीफा, पूरे बिहार में नेटवर्क, अब गिरफ्तार

SG

बिहार पुलिस ने एक बडी कामयाबी हासिल की है। महिलाओं और नाबालिग लडकियों को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले कुख्यात दलाल शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुख्यात अपराधी खलीफा बेगूसराय क्षेत्र में अपने अवैध काम को चलाता था। हालाँकि उसका नेटवर्क कटिहार, पूर्णिया समेत बिहार के अन्य जिलों में फैला हुआ है।

बेगूसराय पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “नाबालिग लडकियों एवं महिलाओं को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को पुलिस ने मंगलवार (31 जनवरी 2023) को गिरफ्तार कर लिया है। शमशेर खलीफा के अड्डे से पिछले माह पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लडकी को सकुशल बचा के बाहर निकाला था।”

हालाँकि, उस समय पुलिस कार्रवाई के दौरान शमशेर खलीफा फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने तब 7 महिलाओं और 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही खलीफा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा, “नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर शमशेर देह व्यापार का धंधा चलाता था। यह उसका पुश्तैनी धंधा है। उसे पकडने के लिए हमने टीमें गठित की हुई थी। पिछले महीने बलिया थाना क्षेत्र में उसके अड्डे पर छापेमारी के दौरान वह बच निकला था, लेकिन इस बार उसपर हमारी कड़ी नजर थी। हमने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।”

एसपी योगेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि उस पर हत्या का एक मामला और वेश्यावृत्ति के तीन मामले मामला दर्ज हैं। वह जिले में शीर्ष दस वांछित अपराधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि देह व्यापार से शमशेर ने काफी संपत्ति जमा कर ली है। अब उसकी संपत्तियों की भी जाँच की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस कुख्यात अपराधी के गिरफ्तार होने के बाद इलाके में देह व्यापार में कमी आएगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram