राज्य

इंदौर: पठान विरोधी नारेबाजी में हिंदुओं की पैरवी कर रहे वकील को सर तन से जुदा करने की दी धमकी

SG

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदूवादी वकील को धमकी देने का मामला सामने आया है। बाइक सवार युवकों ने रस्ते में रोक कर वकील को उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी। पीड़ित वकील अनिल नायडू हैं। वे फिल्म पठान के विरोध में हुई नारेबाजी से जुड़े एक केस में हिंदुवादियों के वकील है। लव जिहाद के आरोपितों की रिहाई पर भी आपत्ति जता चुके हैं।

नायडू को धमकी दिए जाने की घटना शनिवार (4 फरवरी 2023) की है। पुलिस ने CCTV फुटेज से दो आरोपितों की तस्वीरें निकालकर उनकी तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवोकेट अनिल नायडू लम्बे समय से कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। वे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक भी हैं।

इस घटना के बाद अनिल नायडू खुद मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि घटना के दिन वो रोज की तरफ 10 बजे ऑफिस के लिए निकले थे। रास्ते में संजय सेतु के पास 2 बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका। नायडू के मुताबिक आरोपितों ने उन्हें हिन्दुओं की पैरवी और मुस्लिमों का विरोध करने पर उदयपुर वाला हाल करने की धमकी दी। इस दौरान दोनों ने गंदी-गंदी गालियाँ दी। दोनों युवक काले रंग की बाइक पर सवार थे। वकील का कहना है कि वेशभूषा और बातचीत से दोनों मुस्लिम लग रहे थे।

धमकी देने वाले दोनों संदिग्धों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वकील का कहना है कि उन्हें धमकी देने संदिग्धों ने सोनू मंसूरी, फरार चल रहीं महिला वकील नूरजहां का नाम लेते हुए उनके केस में आपत्ति न लेने की चेतावनी दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 2 लोगों पर IPC की धारा 341, 294, 506 और 34 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कोर्ट कार्रवाई की वीडियोग्राफी करती पकड़ी गई सोनू मंसूरी से पुलिस की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि उसे भरोसा दिलाया गया था कि कोई बात होने पर महिला वकील नूरजहां संभाल लेगी। नूरजहां घटना के बाद से फरार हैं। सोनू मंसूरी और नूरजहां का संबंध प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) से बताया जा रहा है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram