क्राइमराज्य

उत्तर प्रदेश : धर्मपरिवर्तन से किया इनकार तोआरिफ ने हिन्दू युवती को बुरी तरह पीटा; फिर गला दबाकर की हत्या

SG

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में धर्मांतरण से इनकार किए जाने पर एक हिंदू महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान चंदा सिंह के तौर पर हुई है। आरोपित मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि आरिफ ने धर्म परिवर्तन से इनकार किए जाने पर महिला को बुरी तरह पीटा। फिर इलाज के बहाने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। महिला की लाश घर में छोड़कर आरिफ फरार हो गया। गुरुवार (16 फरवरी, 2023) की सुबह उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

रिपोर्ट के अनुसार आरिर नदी के रास्ते चित्रकूट भागने की फिराक में था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। आरिफ ने पुलिस पर गोलिबारी की और जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी।

रिपोर्टों के मुताबिक चंदा सिंह के पति दुर्गेश सिंह की मौत हो चुकी है। वह मऊ के हलधरपुर में रहती थी। पार्लर चलाकर बच्चों का भरण-पोषण करने लगी। इसी दौरान उसके संपर्क में गुड्डू राजपूत बनकर आरिफ आया। गुड्डू ने चंदा को मऊ की सारी संपत्ति बेचकर कौशांबी शिफ्ट होने की सलाह दी। करीब 2 साल पहले अपनी संपत्ति बेच चंदा दोनों बेटियों के साथ कौशांबी आ गई। यहां उसे पता चला कि जिसे वह गुड्डू समझ रही, वह मोहम्मद आरिफ है।

इसके बाद आरिफ और चंदा के बीच झगड़े होने लगे। आरिफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। बच्चों को भी नमाज पढ़ने के लिए कहने लगा। आए दिन पिटाई की वजह से चंदा बीमार हो गई। चंदा की बेटी और भतीजे ने मीडिया को जानकारी दी कि आरिफ मंगलवार (14 फरवरी, 2023) को इलाज के बहाने चंदा को अपने साथ ले गया। मौका पाकर उसने चंदा की हत्या की और लाश को घर पर छोड़कर फरार हो गया। बेटी के मुताबिक चंदा फोन पर चिल्ला रही थी, जिसके बाद आरिफ ने फोन छिन लिया और उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। उसी रात वह चंदा की लाश घर पर छोड़ गया।

चंदा की बेटी की मानें तो आरिफ की नजर उसकी संपत्ति पर थी। वह आए दिन चंदा से पैसे माँगा करता था। साथ ही आरिफ चाहता था कि चंदा कौशांबी में खरीदी गई प्रॉपर्टी आरिफ के नाम कर दें। बता दें कि चंदा ने मऊ की संपत्ति बेचकर कौशांबी में जमीन खरीदी थी और घर बनवाया था।

रिपोर्ट के अनुसार बलिया की रहने वाली चंदा सिंह की मां को उनकी बेटी ने हफ्ते भर पहले फोन किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी माँ को गुड्डू राजपूत के आरिफ होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरिफ चंदा को अपने गांव मिरदहन का पुरवा ले गया था। यहां उस पर मुस्लिम समुदाय के 100 लोगों ने मतांतरण के लिए दबाव बनाया। इस्लाम कबूल न करने पर उसकी पिटाई की गई।

मामले में मृतका की मां ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर 12 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। चंदा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram