राज्य

होली से पहले देशभर में उतरा भाजपा का ‘रंग’!

SG

पूर्वोत्तर की जीत हुई कमजोर
•नागालैंड में भाजपा की करारी हार

 मुंबई
होली का त्योहार मुहाने पर आ चुका है और देश रंगों में डूबने के लिए तैयार है। मगर होली से ठीक पहले देशभर में भाजपा का रंग उतर गया है। असल में पूर्वोत्तर के दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसने भले ही जीत दर्ज की है पर नागालैंड में करारी हार के साथ ही देश के ५ राज्यों की ६ सीटों पर हुए उपचुनावों में भी उसे झटका लगा है। कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को मात दी। इस सीट पर भाजपा २७ साल के बाद हारी है। प. बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर भी भाजपा की बुरी हार हुई है। वहां कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने जीत दर्ज की। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने पूर्व विधायक जंबे ताशी की पत्नी शेरिंग हामु को मैदान में उतारा था, उन्होंने निर्विरोध जीत दर्ज की। झारखंड के रायगढ़ उपचुनाव में एनडीए की तरफ से आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने जीत दर्ज की। तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एलंगोवन ने जीत दर्ज की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram